Posts

पर्यावरण की पुकार: "प्रकृति से प्रेरित — हमारी धरती, हमारा भविष्य"

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के पर्यावरण विज्ञान विभाग के समर ट्रेनिंग छात्रों ने रूरल कलीचाबाग स्थित जल कल विभाग में मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण दिवस 2026 "इंस्पायर बाय नेचर: फॉर क्लाइमेट, फॉर आवर फ्यूचर" पर कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। सहायक आचार्य डॉ. विवेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि जल, जंगल और जमीन केवल संसाधन नहीं बल्कि हमारी संस्कृति व सभ्यता की आधारशिला हैं। उन्होंने बढ़ते तापमान, घटते भूजल स्रोत, वायु प्रदूषण व जैव विविधता क्षरण पर चिंता जताते हुए जल संरक्षण, जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा प्राकृतिक जल स्रोतों व आर्द्रभूमियों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। डॉ. पाण्डेय ने नदियों की स्वच्छता को पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया और भारतीय संस्कृति में नदियों व वनों को मां व देवता रूप में पूजने का महत्व रेखांकित किया। कार्यक्रम में क्वालिटी मैनेजर केमिस्ट श्रुति मिश्रा, निलेश जायसवाल, अंकित यादव, पुष्कर सिंह व स्नातक—परास्नातक छात्र निधि, श्रद्धा, अनमोल, सिद्धार्थ,...

सरकार के नीतियों के खिलाफ सपा का धरना-प्रदर्शन

Image
जौनपुर।  समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक तथा कथित फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों को लेकर  धरना-प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए विरोध दर्ज कराया। धरने को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश और देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। खाद्य पदार्थों, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।वक्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है और जो भर्तियां निकलती हैं, उनमें भी अनियमितताओं तथा पेपर लीक की घटनाओं के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बार-बार लीक होने से लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर ...

13 अराजक तत्वों को किया गिरफ्तार

Image
जौनपुर। थाना सिकरारा पुलिस  द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधिया रंगबाजी , मनबढई एवं हिंसक  पोस्ट करने वाले 13 अराजक तत्वों को  शांति भंग में अन्तर्गत  धारा गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। पुलिस के अनुसार थाना सिकरारा पुलिस  द्वारा   भिन्न-भिन्न गाँवों से सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधिया रंगबाजी , मनबढई एवं हिंसक  भरी अक्रामक पोस्ट करने वाले अपराधिक कृत्यों मे सक्रिय 13 अराजक तत्वों को शान्ति भंग के दृष्टिगत वाजिद अलि पुत्र वदुल्ला आजमी   , सहनवाज पुत्र मुस्ताक , मु0अस्फाक पुत्र इम्तियाज निवसीगण  कस्वा मछलीशहर थाना मछलीशहर , जयप्रकाश यादव पुत्र धीरज लाल यादव   , रोशन पुत्र गुल्लू यादव , अखिलेश यादव पुत्र बबऊ यादव , साहिल बिन्द पुत्र सन्तोष बिन्द निवासीगण कसनही थाना सिकरारा , मोहित गौड़ पुत्र रामसूरत गौड, आनन्द गुप्ता पुत्र राघ्, विनोद बिन्द पुत्र अशोक कुमार बिन्द उम्र 26 वर्ष निवासीगण मधईपुर थाना सिकरारा , शनि यादव पुत्र बिहारी यादव निवासी गहनी थाना सिकरारा , अरुन कन्नौजिया पुत्र बाबूराम  , व...

ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ नाराज ग्रामीणों ने जर्जर खड़ंजा को लेकर किया प्रदर्शन

Image
जौनपुर-जनपद के रामनगर विकास खण्ड के छत्तीसाकला गांव में जर्जर खड़ंजा को लेकर नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान कलावती देवी व सचिव के खिलाफ हाथ उठाकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान उक्त गांव निवासी अमन सिंह व त्रिभुवन सिंह ने ग्राम प्रधान व सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के नहर से लेकर ठाकुर बस्ती तक खड़ंजा पूरी तरह से खराब हो गया है।जिसके कारण हम लोगों को आने-जाने में काफी समस्या व कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।मार्ग खराब होने के कारण इस मार्ग पर चार पहिया वाहन नहीं आ सकता। यहां तक कि इस मार्ग से जो व्यक्ति बाइक लेकर आता-जाता है।वह कब इस मार्ग पर गिरकर घायल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।खराब मार्ग होने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना प्रति दिन करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बराबर इस मार्ग पर आने जाने वाले लोग गिरकर घायल हुआ करते हैं। और जैसे ही बरसात होता है तब इस मार्ग का स्थित और खराब हो जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग को सही करवाने के लिए कई बार जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत किया गया।लेकिन सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है ...

चिकित्सक ने कहा अब सड़क या कोर्ट से होगा फैसला

Image
जौनपुर। जिले में एक  डेंटल सर्जन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य के साथ कथित दुवर्््यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित चिकित्सक ने आरोप लगाया है कि उनके साथ थाने में न केवल अभद्र व्यवहार किया गया, बल्कि शिकायत की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की उम्मीद भी धूमिल हो गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष को दी गई कथित “सजा” से उनका दर्द कम होने के बजाय और बढ़ गया है।   डेंटल सर्जन डॉ. प्रभात विक्रम सिंह ने कहा कि अब उन्हें न्याय की उम्मीद प्रशासनिक स्तर पर नहीं दिख रही है, इसलिए वे या तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे या फिर न्यायालय की शरण लेंगे।             डॉ. प्रभात विक्रम सिंह के अनुसार, वह अपनी पैतृक भूमि पर हो रहे कथित अवैध निर्माण की शिकायत लेकर 25 मई को थाना तेजीबाजार पहुंचे थे। उनका आरोप है कि शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई करने के बजाय तत्कालीन थाना प्रभारी सत्येंद्र भाई पटेल ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया, जूते और बेल्ट उतरवा लिए गए त...

शॉर्ट सर्किट से आग में तीन छप्पर जलकर राख

Image
जौनपुर । सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने पाल बस्ती में अफरा-तफरी मचा दी। आग की चपेट में आने से तीन छप्पर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाल बस्ती में अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते पास के छप्परों को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही सिंगरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया । हालांकि आग से तीन छप्परों के जलने के कारण गृहस्थी का सामान भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।  

प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नही: अजय राय

Image
  जौनपुर। लखनऊ शहर में जौनपुर के युवा उद्यमी संदीप सिंह की हत्या से जौनपुर जिले का सियासी पारा गर्म रहा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पार्टी कार्यकर्ताओं साथ बुधवार को टेकारी गांव पहुंच दिवंगत संदीप सिंह के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े राजधानी लखनऊ में मारे गये संदीप सिंह के भाई सतीश सिंह, पुत्र सार्थक सिंह एवं पुत्री   से मिलकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए न्याय की लड़ाई में परिजनों के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी द्वारा मदद का भरोसा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर तरफ जहर फैल गया है, सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो गयी है, कोई भी सुरक्षित नहीं है। अजय राय ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अपराधियों का संरक्षण सरकार द्वारा किया जा रहा है, प्रदेश में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है, महिलाओं के साथ बलात्कार की बढ़ती घटनाओं ने पूरे प्रदेश को शर्मशार कर दिया है,हत्या की बढ़ती घटनाओं से हर तरफ भय का माहौल बन गया ...