Posts

खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच है जेपीएल: कुलपति

Image
जौनपुर प्रीमियर लीग में शाहगंज स्ट्राइकर्स और मड़ियाहूं चैलेंजर्स की शानदार जीत जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) 2026 के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में शाहगंज स्ट्राइकर्स ने जौनपुर पैंथर्स को पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में मड़ियाहूं चैलेंजर्स ने जफराबाद चैलेंजर्स को हराकर जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहगंज स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनपुर पैंथर्स की टीम शाहगंज के गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन के सामने 68 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार शाहगंज स्ट्राइकर्स ने मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में फरहान हक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 17 गेंदों पर 23 रन बनाकर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने फरहान हक को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज...

एमएलसी चुनाव के लिए मतदान का प्रशिक्षण

Image
जौनपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन   को निष्पक्ष एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में प्रथम मतदान अधिकारियों और पीठासीन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान संबंधी दायित्वों तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में दी गई जानकारी का भली-भांति अध्ययन कर लें और निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराएं।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, परियोजना निदेशक के.के. पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दो गाय के साथ तीन पशुतस्कर गिरफ्तार

Image
जौनपुर। खुटहन पुलिस ने शेरपुर पथरा ईंट-भट्ठा मोड़ के पास बोलेरो से दो गाय बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गोवंश को क्रूरतापूर्वक बांधकर गोवध के लिए ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैदासपट्टी निवासी सोहनलाल यादव व साहबलाल यादव और आजमगढ़ के शुभम यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बोलेरो , तीन मोबाइल फोन,   नकद भी बरामद किए। इस मामले में खुटहन थाने में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोहनलाल और साहबलाल के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।    

हर्ष फायरिंग का वीडियो डाला, मुकदमा दर्ज

Image
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर कला गांव निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर असलहे से हर्ष फायरिग का वीडियो डाला।जानकारी होते ही पुलिस ने  युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।हल्के के उप निरीक्षक मुख्तार राम को उक्त मामले की जानकारी हुई।उसके बाद उन्होंने गुरुवार की रात में थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे को घटना से अवगत कराया।उन्होंने वताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी पर उक्त  गांव के शिवानन्द यादव के द्वारा असलहे से हर्ष फायरिंग का प्रदर्शन किया जा रहा है। उप निरीक्षक ने स्क्रीन शॉट साक्ष्य के रूप में दिया है। थाने के उप निरीक्षक  मुख्तार राम के तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की देर रात आरोपी शिवानन्द यादव निवासी सम्मोपुर कला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष कमलनयनं दूबे ने बताया कि आरोपी पर सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उसके लाइसेंसी असलहे को जब्त कर लिया गया है।लाइसेंस रद्द करने की संस्तुती करके अधिकारियों के पास अग्रसारित कर दी गयी है।

विवाद में मारी गोली, युवक घायल

Image
जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह गोबर रखने के विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पूरी घटना कुछ इस प्रकार की है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे इसी गांव निवासी अर्जुन मौर्या ने आरोप लगाया कि जमीन पर गोबर रखने को लेकर गांव के ही कन्हैया लाल मौर्या उर्फ लुल्ली पुत्र लाल बहादुर मौर्या ने उनके पिता को पिस्टल से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल समर बहादुर को पहले केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हर्ष फायरिंग का वीडियो डाला, मुकदमा दर्ज जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर कला गांव निव...

विद्यार्थियों ने लिया सेवा स्वच्छता का संकल्प

Image
सेवा पखवाड़ा: प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा संकल्प से प्रेरित होकर छात्रों ने की वृक्षों की सेवा जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सेवा के 25 वर्ष - "सेवा मेरा योगदान" थीम के अंतर्गत शुक्रवार  को  सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के अटूट सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। इस अवसर पर एम.एस-सी. बायोटेक्नोलॉजी, बी.एस-सी. (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी एवं एम.एस-सी. फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने परिसर में वृक्षारोपण स्थल पर वृक्षों की सेवा, सफाई, निराई-गुड़ाई की तथा खाद व पानी देकर वृक्षों का संरक्षण किया। साथ ही परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, बायोटेक्नोलॉजी विभाग एवं कार्यक्रम के संयोजक पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. राज कुमार की उपस्थिति में यह अभियान सम्पन्न हुआ। डॉ. मनीष कुमार  गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सेवा के 25 वर्ष हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। वृक्षों में खाद-पानी देना और उनकी देखभाल करना ही प्रकृति क...

एकलव्य स्टेडियम में धूमधाम से हुआ जेपीएल का आगाज

Image
  टीमों के लिए जर्सी लॉन्च, ट्रॉफी का अनावरण  विधानसभा स्तर पर गठित 10 टीमें दिखाएंगी खेल प्रतिभा जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में बुधवार को विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जौनपुर प्रीमियर लीग 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में विभिन्न टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में जर्सी लॉन्च, ट्रॉफी अनावरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जौनपुर प्रीमियर लीग का आयोजन जौनपुर नं. 1 की पहल पर पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा किया जा रहा है। समारोह में जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच देने, विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने और जौनपुर को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया गया। आयोजन में विधानसभा स्तर पर गठित  कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह में  कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कभी समाज में यह कहावत प्रचलित थी कि “खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब”, लेकिन समय के साथ यह धारणा पूरी तरह बदल गई है अब खेलोगें तो खिलोगे हो गया है।  आज खेल लोगों की किस्मत बदल रहा है और...