एमएलसी चुनाव के लिए मतदान का प्रशिक्षण
जौनपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन को निष्पक्ष एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में प्रथम मतदान अधिकारियों और पीठासीन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान संबंधी दायित्वों तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में दी गई जानकारी का भली-भांति अध्ययन कर लें और निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराएं।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, परियोजना निदेशक के.के. पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।