छात्रा के साथ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा


 जौनपुर । मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में 13 जुलाई को स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने  मड़ियाहूँ थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार निवासी विजय प्रकाश दुबे उर्फ लल्लू व अरविंद दुबे के ऊपर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद मामला पंजीकृत हुआ।  मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा  बेलवा बाजार के पास स्थित विद्यालय पढ़ने जा रही थी। रास्ते में बोलेरो सवार दो युवकों ने उसे रोका और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा का दुपट्टा खींचा और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घर पहुंचकर छात्रा ने पूरी घटना परिजनों को बताई।  पीड़िता के चाचा ने मड़ियाहूं थाने में तहरीर देते हुए बताया कि आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन