दो गाय के साथ तीन पशुतस्कर गिरफ्तार
जौनपुर। खुटहन पुलिस ने शेरपुर पथरा ईंट-भट्ठा मोड़ के पास बोलेरो से दो गाय बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गोवंश को क्रूरतापूर्वक बांधकर गोवध के लिए ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैदासपट्टी निवासी सोहनलाल यादव व साहबलाल यादव और आजमगढ़ के शुभम यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बोलेरो , तीन मोबाइल फोन, नकद भी बरामद किए। इस मामले में खुटहन थाने में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोहनलाल और साहबलाल के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।