दिव्यांग दंपति के साथ मारपीट में एफआईआर


 
जौनपुर। मछलीशहर  कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर खास निवासी दिव्यांग कनक लता पॉल व उनके पति शिवबहादुर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उनके घर तक आवागमन के लिए रस्ते को उनके पट्टीदारों द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है जिसे लेकर आएदिन लड़ाई झगड़ा होता रहता है।   25 जुलाई को विपक्षीगणों द्वारा उक्त रास्ते को लेकर मुझे, मेरे दिव्यांग पति व सास को मारा पीटा गया। घटना की जानकारी थाने पर लिखित तहरीर के माध्यम से देने के बाद भी विपक्षी गणों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की बल्कि उनके प्रभाव में आकर हम लोगों के विरुद्ध ही ये एफआईआर दर्ज कर लिया गया।  प्रार्थीनी द्वारा उक्त आरोपों के बावत दिनांक 14 अगस्त को   पुलिस अधीक्षक  को शिकायत दिया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए विपक्षीगणों में 4 के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 115(2), 351(3),352, के तहत   मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

छात्रा के साथ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन