नागपंचमी पर दूध और लावा चढ़ाकर पूजे गये नागदेवता



जौनपुर।मछलीशहर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भारी भीड़ रही। सुजानगंज के गौरीशंकर मंदिर में श्रद्धालु भीगते हुए लाइन लगाकर बारी - बारी से दर्शन कर जलाभिषेक कर रहे थे।सोमवार की सुबह ही ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई की तथा अपने बच्चों के साथ धान का लावा और दूध  लेकर पहले अपने घरों के आस- पास की बिलों के नजदीक प्रतीकात्मक रूप में नागदेवता को अर्पित किया तत्पश्चात सीवान में भी जाकर बिलों के आस - पास दूध और लावा चढ़ाया।इसके अलावा लोगों ने शिव मंदिरों में लावा - दूध,
बेलपत्र, धतूरा,अक्षत और पुष्प अर्पित किया। सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल थे और रुक-रुक कर बारिश होती रही जिससे मौसम सुहावना बना रहा। बारिश के बावजूद शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई। नागपंचमी पर स्कूलों में छुट्टी नहीं थी, स्कूल खुले जरुर लेकिन स्कूलों में नागपंचमी के कारण बच्चों की उपस्थिति कम ही रही। ग्रामीण इलाकों में सपेरों ने घूम - घूम कर लोगों को नागदेवता के साक्षात दर्शन कराये ।घरों में नागपंचमी के अवसर पर विशेष व्यंजन बनाये थे। गांवों में इस पावन पर्व पर दंगल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

छात्रा के साथ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन