मनीष देव अध्यक्ष मनीष गुप्ता महासचिव चयनित


जौनपुर । श्री दुर्गा पूजा महासमिति की चयन प्रक्रिया   नव दुर्गा शिव मंदिर, नखास में अध्यक्ष मनीष देव मंगल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चयन समिति सदस्यगण संरक्षक मण्डल से शोभ नाथ आर्य, चंद्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह, श्रीकांत महेश्वरी, संतोष सिंह एंव राधे कृष्ण ओझा के साथ-साथ निखिलेश सिंह द्वारा 01 वर्ष के लिए पुनः वर्तमान अध्यक्ष मनीष देव मंगल एंव महासचिव मनीष गुप्ता का चयन किया गया।  महासमिति में चुनाव नहीं होता है बल्कि संरक्षक मण्डल द्वारा चयन के समय उपस्थित प्रबंधकारणी से अध्यक्ष और महासचिव का चयन किए जाता रहा हैं। उक्त अवसर उपस्थित विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने चयनित अध्यक्ष व महासचिव को बधाई दिया। संरक्षक मंडल के सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को आगामी दुर्गा पूजानोत्सव की भव्य एवं विराट तैयारी हेतु निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया।और कहा गया की श्री दुर्गा पूजा महासमिति का स्वर्ण जयन्ती वर्ष आ रहा है जिसकी भव्य तैयारि हम सभी को मिलकर एक टीम वर्क के साथ करना है। अध्यक्ष मनीष देव ने कहा कि नवरात्र दुर्गा पूजानोत्सव बहुत भव्य व दिव्यता के साथ मनाया जाएगा। सभा मे उपस्थित सभी अतिथियों, संरक्षकगण, विशिष्ट सदस्यगण व प्रबंधकारणी का स्वागत व धन्यवाद  राम प्रकाश यादव ने किया। उक्त जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दिया गया।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

छात्रा के साथ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन