U P:माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी की कार हुई जब्त




योगी सरकार के आदेश पर उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफिया सरगना के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान जारी है. इसके तहत गाजीपुर पुलिस ने जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की पत्नी की लग्जरी ऑडी कार को कुर्क कर लिया है. यह ऑडी कार मुख्तार की पत्नी आफशां अंसारी के नाम से रजिस्टर्ड है. गाजीपुर के जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस-प्रशासन द्वारा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत आफशां अंसारी और उनके भाइयों अनवर शहजाद व सरजील रजा की ऑडी कार को कुर्क किया गया.

सदर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदबाड़ा इलाके में पुलिस ने यह कार्रवाई की. पुलिस ने बकायदा मुनादी करवा कर मुख्तार अंसारी की ऑडी कार को कुर्क करने की घोषणा की. कुर्क की गई ऑडी ए-4 कार की कीमत लगभग 31 लाख रुपये है. सफेद रंग की इस ऑडी कार का नंबर UP32FA 7007 है. पुलिस ने यह कार्रवाई मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी का भाई और गैंगेस्टर के मामले में वॉन्टेड इनामी अपराधी सरजील रजा के खिलाफ की है ।।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

छात्रा के साथ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन