मुख्यमंत्री के सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस अधीक्षक को मारी लात,हंगामा


June 23, 2021

कुल्‍लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने उनके सिक्‍योरिटी इंचार्ज ने पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह पर लात से प्रहार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के बाद कुल्‍लू पुलिस और सीएम के सुरक्षाकर्मी आमने सामने आ गए। मौके पर जमकर हंगामा हुआ है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के चलते सीएम कुल्‍लू आए हुए थे।
सीएम के सामने हाथापाई

यह घटना भुंतर एयरपोर्ट के बाहर की है। आरोप है कि मुख्‍यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी एडिशनल एसपी बृजेश सूद को एसपी गौरव सिंह ने किसी बात को लेकर थप्‍पड़ मार दिया। इसके बाद बृजेश सूद ने उनको लात मार दिया। एसपी गौरव सिंह का कहना है कि सीएम के सुरक्षा प्रभारी ने उनके साथ बद्तमीज की है।(साभार एन बी टी)


Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

छात्रा के साथ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन