जौनपुर:जिलाधिकारी द्वारा आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर का औचक निरीक्षण

जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्राथमिक आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र जमालापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी की छत एवं फर्श को तत्काल ठीक कराए जाने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार को दिया । उन्होंने कहा कि बाउंड्री वाल बनाए जाने के लिए स्टीमेट तैयार  कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त गयी, मेडिकल ऑफिसर अश्विनी सिंह द्वारा बताया गया कुल 25 लोगों को टीका लगाया गया है , जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरुक करते हुए अधिक से अधिक टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने मेडिकल ऑफिसर से पूछा कि प्रतिदिन कितने ओपीडी के मरीज देखे जाते हैं जिस पर बताया गया कि लगभग 25 से 30 लोगो का प्रतिदिन इलाज किया जाता है ।पीएचसी के बाहर बोर्ड लगाए जाने क्या निर्देश दिया।  पीएच सी में दो एंबुलेंस उपलब्ध है।जिलाधिकारी ने परिसर में झाड़ियों को तत्काल कराए जाने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि परिसर में जल जमाव ना होने पाए। इस अवसर पर फार्मासिस्ट अशोक गौतम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

छात्रा के साथ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन