सोते समय काटा गुप्तांग,फिर पीट पीट कर मार डाला


  • पति से परेशान महिला ने सोते समय काटा गुप्तांग, फिर पीट-पीटकर मार डाला
June 25, 2021

मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पति की रंगमिजाजी से परेशान पत्नी ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। भौराकलां थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर की रहने वाली आरोपी पत्नी ने सोते समय अपने पति का प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काट दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद उसने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया गया कि वह अपने पति की रंगीन मिजाजी से परेशान थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है मामला
भौराकलां थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में वकील रफीक अहमद अपने घर में मृत पड़े मिले थे। परिजन ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमॉर्टम के दौरान पति का गुप्तांग कटा पाया गया था। पुलिस को मृतक की पत्नी हाजरा पर शक हुआ तो उन्होंने उसे हिरासत में लेकर गंभीरता से पूछताछ की।

पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ के दौरान हाजरा ने पुलिस को बताया कि वकील से उसकी शादी हुई थी लेकिन उन्होंने एक बिहारी युवती से दूसरी शादी कर ली थी। वह कुछ दिन पहले वकील को छोड़कर चली गई थी। वकील अब तीसरी शादी करना चाहता था। जब उसने इसका विरोध किया तो वकील ने उसके साथ मारपीट की। इसी बात से तंग आकर उसने वकील का उस समय छूरे से गुप्तांग काट दिया, जब वह सोया हुआ था। साथ ही उसने वकील को पीट-पीटकर मार डाला।
क्या कहते हैं अधिकारी
भौराकलां थानाध्यक्ष जितेन्द्र तेवतिया ने बताया कि पति की अय्याशी से तंग आकर उसकी पहली पत्नी हाजरा ने अपने पति की गुप्तांग काटकर हत्या कर दी। पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा लिखकर जेल भेजा जा रहा है।( साभार एन बी टी)

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

छात्रा के साथ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन