प्रेम विवाह पड़ गया महंगा,पूरा घर जलकर हुआ राख
पंजाबJun 22, 2021
गांव बंधनी जैमल सिंह वाला में घर से भाग कर शादी रचाने से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के घर में आग लगा दी। आग में घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने सोमवार को पीड़ित के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका छोटा भाई और गांव की ही एक लड़की आपस में प्यार करते हैं। लड़की अपने घर से भाग कर उनके घर आ गई और वहां से उसके भाई को लेकर चली गई। दोनों ने शादी करने के बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा की याचिका दाखिल की थी।