जानिए कैसे दबंगों के कब्जे से मुक्त हुई जमीन



 जौनपुर : 21 जून केराकत क्षेत्र के बंबावन में सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी लेकर दबंगो के कब्जे से छह बिस्वा जमीन मुक्त कराकर उसे पीड़ितों को सौंप दिया। विभाग की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में खलबली मची है।  
 लेखपाल वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि मोकू विश्वकर्मा ने सात साल पहले बंबावन में छह बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री कराई, जिसके बाद उसने न्यायालय के आदेश पर धारा-24 के तहत भूमि की पक्की पैमाइश कराई। फिर भी दबंगों ने जमीन को खाली नहीं किया। डीएम के आदेश पर सोमवार को राजस्व विभाग की टीम, पुलिस विभाग की टीम मौके पर जेसीबी लेकर पहुंची और मेड़ बांधकर जमीन को अलग कर उसकी लिखा-पढ़ी के साथ मोकू विश्वकर्मा को कब्जा दिला दिया।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

छात्रा के साथ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन