53000से अधिक नये कोरोना का मामला पहुंचा देश मे,1422 की हुई कोरोना से मौत



नई दिल्ली, 21 जून । देशभर में कोरोना वायरस के नए मामले घट रहे हैं मौत के आंकड़े भी अब कम हो रहे है । पिछले 24 घंटे के अंदर देशभर में कोरोना वायरस के 53 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से मौतों की संख्या एक बार फिर 1,422 हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के कुल 53 हजार 256 नए मामले दर्ज किेए गए हैं।आज जारी आंकड़ों के भारत में #COVID19 के 53,256 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,35,221 हुई। 1,422 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,88,135 हो गई है।

78,190 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,88,44,199 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,02,887 है।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

छात्रा के साथ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन