उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में सिर्फ 213 संक्रमित मिले,महोबा जिले में एक भी मामला नहीं मिला


लखनऊ, 21 जून । उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब खत्म होने की ओर है। इस बीच उत्तर प्रदेश का एक जिला कोरोना से मुक्त हो गया है जबकि बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 213 संक्रमित मिले हैं। उत्तर प्रदेश का महोबा ऐसा जिला है। जहां एक भी संक्रमित नहीं मिला है। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताते हुए कहा है कि जनपद महोबा में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। अब तक कोरोना संक्रमित हुए सभी मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस उपलब्धि का श्रेय जनपद के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन सहित सभी जनपदवासियों को है। सभी को बधाई। उन्होंने कहा कि अभी भी संयम और जागरूकता का यह क्रम सतत बनाए रखने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जनपद महोबा की यह उपलब्धि अन्य जनपदों के लिए प्रेरणास्पद है। अगले एक सप्ताह तक अगर जिले में संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिलता है, तो जनपद को पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए। टेस्ट में कोई कमी न हो।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लगातार नियोजित कोशिशों से विगत दिवस 18 जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं मिले, जबकि 52 जिलों में नए केस इकाई में आये हैं। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1% फीसदी है। प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 54 लाख टेस्ट हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 4,163 एक्टिव केस हैं, इनमें से 2,542 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार हो चुकी ।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

छात्रा के साथ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन