पत्नी के प्रताड़ना से युवक जहर खाकर मरा

 
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट मोहल्ले से मानसिक प्रताड़ना से ऊबे युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की घटना सामने आई है। पारिवारिक कलह और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने कथित रूप से जहर पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले युवक द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी, साली और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  मृतक 27 वर्षीय वासु सेठ उर्फ रमन   पुत्र महेश सेठ, निवासी हनुमान घाट, थाना कोतवाली, की उसकी शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व भदोही जनपद के नवघन ऊज गांव में हुई थी। दंपति के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। वायरल वीडियो में युवक बेहद भावुक और टूटे हुए मन से अपनी पीड़ा व्यक्त करता दिखाई दे रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी, साली, साले द्वारा लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण वह यह कठोर कदम उठाने को मजबूर हुआ।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष प्रशासनिक अनुभव साझा करेंगी डीएम दिव्या मित्तल,

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन