प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नही: अजय राय


 जौनपुर। लखनऊ शहर में जौनपुर के युवा उद्यमी संदीप सिंह की हत्या से जौनपुर जिले का सियासी पारा गर्म रहा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पार्टी कार्यकर्ताओं साथ बुधवार को टेकारी गांव पहुंच दिवंगत संदीप सिंह के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े राजधानी लखनऊ में मारे गये संदीप सिंह के भाई सतीश सिंह, पुत्र सार्थक सिंह एवं पुत्री   से मिलकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए न्याय की लड़ाई में परिजनों के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी द्वारा मदद का भरोसा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर तरफ जहर फैल गया है, सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो गयी है, कोई भी सुरक्षित नहीं है। अजय राय ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अपराधियों का संरक्षण सरकार द्वारा किया जा रहा है, प्रदेश में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है, महिलाओं के साथ बलात्कार की बढ़ती घटनाओं ने पूरे प्रदेश को शर्मशार कर दिया है,हत्या की बढ़ती घटनाओं से हर तरफ भय का माहौल बन गया है।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष प्रशासनिक अनुभव साझा करेंगी डीएम दिव्या मित्तल,

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन