लाठियों की पिटाई से मां बेटी घायल


जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के दीनापुर पाही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने मां और बेटी को लांठी डंडो से बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया है। पाही गांव निवासी बिजई देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए गांव के ही चार लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते मंगलवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दबंग उनके घर में घुसे और गाली गलौज देते हुए उन्हें और उनकी पुत्री सविता को लाठी डंडो से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने वहां पहुंचकर बचाव किया। फिल्हाल इस मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष प्रशासनिक अनुभव साझा करेंगी डीएम दिव्या मित्तल,

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन