सरकार के नीतियों के खिलाफ सपा का धरना-प्रदर्शन


जौनपुर।  समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक तथा कथित फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों को लेकर  धरना-प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए विरोध दर्ज कराया। धरने को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश और देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। खाद्य पदार्थों, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।वक्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है और जो भर्तियां निकलती हैं, उनमें भी अनियमितताओं तथा पेपर लीक की घटनाओं के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बार-बार लीक होने से लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर रहा है और युवाओं का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है।सपा नेताओं ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिससे आम जनता को न्याय पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में हुए कथित फर्जी एनकाउंटरों की निष्पक्ष और न्यायिक जांच कराए जाने की मांग उठाई। सपा के जिलाध्यक्ष राकेष मौर्य, मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल, मल्हनी विधायक लकी यादव, मछलीशहर विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर,पूर्व विधायक मड़ियाहू श्रद्धा यादव,पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव,डॉ अवध नाथ पाल,निर्भय नारायण पटेल,मनोज मौर्य,श्रेजल यादव,रविशंकर यदुवंशी,पुनम मौर्या,रजनीश मिश्रा,संजय सरोज आदि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष प्रशासनिक अनुभव साझा करेंगी डीएम दिव्या मित्तल,

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन