13 अराजक तत्वों को किया गिरफ्तार
जौनपुर। थाना सिकरारा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधिया रंगबाजी , मनबढई एवं हिंसक पोस्ट करने वाले 13 अराजक तत्वों को शांति भंग में अन्तर्गत धारा गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। पुलिस के अनुसार थाना सिकरारा पुलिस द्वारा भिन्न-भिन्न गाँवों से सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधिया रंगबाजी , मनबढई एवं हिंसक भरी अक्रामक पोस्ट करने वाले अपराधिक कृत्यों मे सक्रिय 13 अराजक तत्वों को शान्ति भंग के दृष्टिगत वाजिद अलि पुत्र वदुल्ला आजमी , सहनवाज पुत्र मुस्ताक , मु0अस्फाक पुत्र इम्तियाज निवसीगण कस्वा मछलीशहर थाना मछलीशहर , जयप्रकाश यादव पुत्र धीरज लाल यादव , रोशन पुत्र गुल्लू यादव , अखिलेश यादव पुत्र बबऊ यादव , साहिल बिन्द पुत्र सन्तोष बिन्द निवासीगण कसनही थाना सिकरारा , मोहित गौड़ पुत्र रामसूरत गौड, आनन्द गुप्ता पुत्र राघ्, विनोद बिन्द पुत्र अशोक कुमार बिन्द उम्र 26 वर्ष निवासीगण मधईपुर थाना सिकरारा , शनि यादव पुत्र बिहारी यादव निवासी गहनी थाना सिकरारा , अरुन कन्नौजिया पुत्र बाबूराम , विशाल कन्नौजिया पुत्र मंगल कन्नौजिया निवासी 26 वर्ष निवासी मलसिल थाना सिकरारा का चालान न्यायालय भेजा।