आग से एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख


जौनपुर। केराकत तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवरसीपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक किसान का एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। यह घटना बुधवार दोपहर बाद हुई। प्रभावित किसान का नाम ओमप्रकाश यादव है, जो ओंकार यादव के पुत्र हैं। ग्रामीणों ने खेत में आग लगते देखी और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती, तब तक गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास किया। इस आगजनी में किसान की साल भर की मेहनत और कमाई बर्बाद हो गई, जिससे परिवार सदमे में है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर आशुतोष सिंह, सूबेदार यादव, राहुल सिंह, शैलेश आनंद और बिपुल सिंह सहित कई कर्मचारी पहुंचे।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष प्रशासनिक अनुभव साझा करेंगी डीएम दिव्या मित्तल,

नवनिर्मित पुल का डीएम ने किया अवलोकन