शिक्षक के साथ माता-पिता भी बच्चों को दे अच्छे संस्कार:बृजेश जायसवाल
‘सुमन रिश्तों की डोर’ थीम गाने पर छात्राओं ने अनोखे अंदाज में दर्शाया एकता
केराकत, जौनपुर।क्षेत्र छितौना गांव में स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया।स्कूल के प्रबंधक बृजेश कुमार जायसवाल ने सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुई,सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई।कार्यक्रम का थीम ‘सुमन रिश्तों की डोर’ था। बच्चों ने थीम गाने पर डांस कर बहुत ही अनोखे अंदाज में एकता को दर्शाया।कार्यक्रम में बच्चों ने भक्ति व देशभक्ति जैसी आदि शानदार प्रस्तुति देकर मौजूद मुख्य अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जायसवाल, कृष्णा जायसवाल,पूनम यादव,प्रेमशिला सिंह,माधुरी गुप्ता व ग्राम प्रधान ममता यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए और अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे बच्चों की अच्छी परवरिश के साथ ध्यान दें कि बच्चे मोबाइल को लत न बना लें।
वही प्रबंधक बृजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि बच्चों में चहुमुखी विकास,देश भक्ति की भावना व अच्छे संस्कार देने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ आज जरूरत है अच्छे संस्कारों की।शिक्षक के साथ माता-पिता भी बच्चों को अच्छे संस्कार देने का प्रयास करें।स्कूल परिवार द्वारा मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।