एसआईआर पर नकारात्मक रवैया अपना रहा विपक्ष: भूपेन्द्र सिंह
जौनपुर। भाजपा कार्यालय में एसआईआर अभियान की समीक्षा बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की एवं मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रहे ।मुख्य अतिथि नेे कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की पार्टी की ओर से बनाए गए बीएलए टू, बूथ प्रवासी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक अपने-अपने बूथ पर बीएलओ के साथ मिलकर फॉर्म भरने का कार्य तेजी से पूरा करें विपक्ष इस अभियान को लेकर जनता मेंअनावश्यक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। कहा कि भाजपा का संकल्प है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम न जुड़े। उन्होंने बताया कि पहले मतदाता सूची में कई विसंगतियां होती थीं, जैसे एक व्यक्ति का कई स्थानों पर नाम होना या विलोपितध्विस्थापित व्यक्तियों के नाम बने रहना, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। हालांकि, विपक्ष इस महत्वपूर्ण अभियान के बारे में जनता के बीच अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती है। उन्होंने विपक्ष पर विदेश-प्रभावित विचारधाराओं से देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने और सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने में पूरी सहायता करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल , जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति जिला अध्यक्ष मछली शहर अजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती सही मतदाता सूची से ही सुनिश्चित होती है। केपी सिंह अशोक चौरसिया विधायक रमेश मिश्र हरिश्चन्द्र आदि उपस्थित रहे।