पीडीए प्रहरी मताधिकार की रक्षा करें: राममूर्ति वर्मा
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रहरी प्रहरी पूर्व मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा की उपस्थिति रही। बैठक में विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा के आगमन जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बुके देकर एवं उपस्थित विधायक एवं पूर्व विधायक गण ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए समीक्षात्मक उद्बोधन में विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि जनपद में सभी पीडीए। प्रहरी अपने पदाधिकारियों के साथ अपने अपने बूथों पर मत और मताधिकार की रक्षा एवं सुरक्षा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाए। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नियुक्त राष्ट्रीय च्क्। प्रहरी राममूर्ति वर्मा के निर्देश पर जनपद में पीडीए कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफलता पूर्वक संपन्न कराएंगे।बैठक को विधायक लकी यादव, पंकज पटेल पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, राज नारायण बिंद, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, मोहम्मद अरशद खान, श्रद्धा यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संगीता यादव, पूर्व जलिाध्यक्ष वाराणसी अखिलेश मिश्र, प्रदेश सचिव गण हिसामुद्दीन शाह, संजय सरोज, राजेश यादव, करमानंद यादव, विवेक रंजन यादव, शर्मिला रमेश, दीपचंद राम, मिथिलेश यादव, वीरेंद्र यादव,, राम अकबाल यादव, सूर्यभान यादव, नंदलाल यादव आदि ने संबोधित किया।