भाजपा सरकारें संविधान को कर रही तार तार: सपा


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पार्टी के सदर चुंगी स्थित अल्फस्टीनगंज जिला कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता भावसाहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गोष्ठी का आयोजन कर संविधान की रक्षा एवं सुरक्षा का संकल्प लिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत में संविधान बनने की प्रक्रिया 9 दिसंबर 1946 को शुरू हुई, जब संविधान सभा की पहली बैठक हुई। यह प्रक्रिया 2 साल, 11 महीने और 18 दिन तक चली और 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर  के बनाए संविधान को कदम कदम पर आज भाजपा की सरकार तार तार कर रही है।  कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इस देश का लोकतंत्र तभी बचेगा जब भारत का संविधान सुरक्षित रहेगा आज मजबूत लोकतंत्र के  लिए जनता के लिए संविधान के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना लोकतंत्र प्रहरियों की नैतिक जिम्मेदारी है।समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संविधान दिवस पर मजबूत लोकतंत्र के लिए संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लेता है।गोष्ठी को   इरशाद मंसूरी,   भानु प्रताप मौर्य, विधानसभा क्षेत्र सदर जौनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।  संजय यादव, ताज मोहम्मद, अमजद अख्तर आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

शहर के एक होटल में चल रहा था देहव्यापार, आधा दर्जन युवतियां हिरासत

जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री की किया घोषणा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष प्रशासनिक अनुभव साझा करेंगी डीएम दिव्या मित्तल,